1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukari: इंडियन कोस्ट गार्ड के यांत्रिक सहित अन्य 300 पदों पर निकलने वाली हैं भर्तियां, 8 से 22 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

Sarkari Naukari: इंडियन कोस्ट गार्ड के यांत्रिक सहित अन्य 300 पदों पर निकलने वाली हैं भर्तियां, 8 से 22 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 26, 2022 07:05 pm IST,  Updated : Aug 26, 2022 07:05 pm IST

Sarkari Naukari: इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपने यांत्रिक सहित अन्य पदों के 300 पदों पर भर्ती निकालने वाला है। जिसके लिए उम्मीदवार 8-22 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Indian Coast Guard- India TV Hindi
Indian Coast Guard Image Source : OFFICIAL WEBSITE

Highlights

  • इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपने यांत्रिक सहित अन्य पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया
  • www.joinindiancoastguard.gov.in ऑफिशियल वेबसाइट पर भर सकते हैं फॉर्म
  • उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18-22 साल तक होनी चाहिए

Sarkari Naukari: इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपने यांत्रिक सहित अन्य पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 8 से 22 सितंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiancoastguard.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस पोस्ट पर 300 कैंडिडेट्स की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18-22 साल तक होनी चाहिए। General, OBC और EWS के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है और SC/ST उम्मीदवारों के लिए निशुल्क है।

योग्यता

नाविक जनरल ड्यूटी - 225 - 12वीं पास - फिजिक्स/ मैथ्स विषय के साथ

नाविक डोमेस्टिक ब्रांच DB - 40 - किसी भी बोर्ड से 10वीं पास
यांत्रिक - 35 - 10वीं के साथ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम्युनिकेशन

ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiancoastguard.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: अब उम्मीदवार होमपेज पर दिए गए करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: फिर उम्मीदवार ऑनलाइन एप्लिकेशन पर जाकर अपना रेजिस्ट्रशन करें।
स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें।
स्टेप 5: अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6: इसके बाद फॉर्म को सबमिट करें।
स्टेप 7: आखिरी में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन