1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: जज की नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां निकली वैकेंसी; आज से आवेदन होंगे शुरू

Sarkari Naukri: जज की नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां निकली वैकेंसी; आज से आवेदन होंगे शुरू

 Published : Aug 21, 2023 02:19 pm IST,  Updated : Aug 21, 2023 02:19 pm IST

JPSC Civil Judge Recruitment 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की तरफ से सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

JPSC Civil Judge Recruitment 2023: सिविल जज की वैकेंसी का इंतजार कर रहे उम्मीदवार के लिए एक अच्छी खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की तरफ से सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। हालांकि अभी इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक व योग्य उम्मीदावार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

लास्ट डेट और वैकेंसी डिटेल 

जारी नोटिफकेशन के मुताबितक इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 अगस्त 2023 से शुरू हो जाएगी, जो 21 सितंबर तक चलेगी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 138 पदों को भरा जाएगा। 

आयु सीमा 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 31 जनवरी को 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि झारखंड राज्य के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक होना चाहिए। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तक एक उम्मीदवार को अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के तहत एक वकील के रूप में भी नामांकित होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन कौन सा है? 7 हजार फीट से भी ज्यादा की ऊंचाई पर है स्थित
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन