1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: RBI में निकली असिस्टेंट पद पर भर्ती, हाथ से न जानें दें ये मौका; इतनी मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri: RBI में निकली असिस्टेंट पद पर भर्ती, हाथ से न जानें दें ये मौका; इतनी मिलेगी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2023 04:16 pm IST,  Updated : Sep 13, 2023 04:17 pm IST

Sarkari Naukri: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI में असिस्टेंट पद पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 13 सितंबर 2023 से शुरू कर दी गई है।

 RBI में असिस्टेंट पद पर निकली भर्ती(सांकेतिक भर्ती)- India TV Hindi
RBI में असिस्टेंट पद पर निकली भर्ती(सांकेतिक भर्ती) Image Source : FILE

Sarkari Naukri: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदावरों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI में असिस्टेंट पद पर भर्ती निकली है।  इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 13 सितंबर 2023 से शुरू कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई तकर सकते हैं। नोटिफिकेशन ने अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2023 है। अधिसूचना में दिए गए विवरण के अनुसार इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 450 असिस्टेंट पदों पर भर्ती की जाएगी। 

कब होगी परीक्षा

जारी की गई अधिसूचना से मिली जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को निर्धारित है। वहीं मेंन एग्जाम को 2 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। 

आयु सीमा 
इस भर्ती के लिए आवदेन करने वाले कैंडिडेट्स की मिनिमम आयु 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास 1 सितंबर, 2023 तक ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के मामले में, न्यूनतम अंकों की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन उत्तीर्ण कक्षा में स्नातक की डिग्री की आवश्यकता है।

कितनी मिलेगी सैलरी 
इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवार को 47,849 रुपये सैलरी मिलेगी और इसके अलावा HRA अलाउंस भी अलग से मिलगा। 

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन