1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: Atomic Energy विभाग में निकली इतने पदों पर भर्ती, 10 नवंबर है आवेदन की आखिरी तारीख; जल्दी करें अप्लाई

Sarkari Naukri: Atomic Energy विभाग में निकली इतने पदों पर भर्ती, 10 नवंबर है आवेदन की आखिरी तारीख; जल्दी करें अप्लाई

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Oct 22, 2022 01:40 pm IST,  Updated : Oct 22, 2022 01:40 pm IST

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी के तैयारी कर रहे युवाओं के बेहतरीन मौका। Atomic Energy डिपार्टमेंट ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्ती देश के कई हिस्सों में की जानी है। इस भर्ती के लिए नोटिपफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Recruitment for various posts in Department of Atomic Energy- India TV Hindi
Recruitment for various posts in Department of Atomic Energy Image Source : HTTPS://DAE.GOV.IN/

Highlights

  • कई पदों के लिए भर्ती
  • देश के कई हिस्सों में होगी भर्ती
  • 20 अक्टूबर से शुरू हो चुके आवेदन

Sarkari Naukri: भारत सरकार के Atomic Energy डिपार्टमेंट के पर्चेज एंड स्टेर डायरेक्टरेट ने मुंबई स्थित परिसर और देश भर के कई हिस्सों में स्थित क्षेत्रीय इकाईयों में कनिष्ठ क्रय सहायक / कनिष्ठ भंडारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन विभागों में 70 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट dae.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इन पदों में से 13 पद अनारक्षित हैं, जबकि 23 SC, 12 OBC और 22 EWS कैटेगरी के लिए रिजर्व हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन की शुरु होने की तारीख- 20 अक्टूबर 2022

आखिरी तारीख- 10 नवंबर 2022

Click here for notification link

पद के लिए योग्यता

इन पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या किसी अन्य उच्च शिक्षण संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबर के साथ साइंस या कामर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो या इस ट्रेड में कम से कम दो साल का डिप्लोमा 60% अंकों के साथ पास किया हो।

उम्र सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बता दें कि विभिन्न आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, आदि) के उम्मीदवारों के अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।

फीस

इस पद के लिए आवेदन के दौरान 200 रुपये फीस ऑनलाइन माध्यम के जरिए जमा करना होगा। एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग, आदि उम्मीदवारों के लिए ये निःशुल्क है।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।

Application link

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन