1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri: जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2023 06:53 pm IST,  Updated : Sep 05, 2023 06:53 pm IST

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की तरफ से जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन कल यानी 6 सितंबर से शुरू कर दिए जाएंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Sarkari Naukri: पंजाब में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदावरों के लिए एक अच्छी खबर है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की तरफ से जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को अभी शुरू नहीं किया गया है। जारी नोटिफेकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन कल यानी 6 सितंबर से शुरू कर दिए जाएंगे। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदगावर आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 26 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो कि लास्ट डेट है।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 127 जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भरा जाएगा। 

शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों के पास राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में जूनियर इंजीनियर का न्यूनतम तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए या उम्मीदवारों के पास उसी विषय में उच्च योग्यता होनी चाहिए यानी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल में डिग्री।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदावरों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये देने होंगे। जबकि एससी/बीसी/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। वहीं, पूर्व सैनिक और आश्रित के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये।

कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को 35400 रुपये सैलरी मिलेगी। 

जानिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर 'एप्लिकेशन' टैब पर क्लिक करें। 
  • फिर अपना आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। 
  • इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। 
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें: आज के समय शिक्षा जगत में नया आयाम गढ़ रहें ये टीचर्स 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन