1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: डिप्टी डायरेक्टर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri: डिप्टी डायरेक्टर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2023 03:44 pm IST,  Updated : Aug 30, 2023 03:44 pm IST

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है।

सांकेतित फोटो- India TV Hindi
सांकेतित फोटो Image Source : FILE

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इधर ध्यान दें। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर और सहायक प्रोफेसर समेत कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया जा चुका है। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 14 सितंबर पर आवदेन कर सकते हैं, जो कि लास्ट डेट है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 29 रिक्त पदों को योग्य उम्मीदवारों द्वारा भरा जाएगा। इनमें- 

  • विशेषज्ञ ग्रेड III सहायक प्रोफेसर (कार्डियोलॉजी): 09
  • सहायक निदेशक जनगणना संचालन (तकनीकी): 01
  • उप निदेशक: 10
  • सहायक प्रोफेसर (वनस्पति विज्ञान): 01
  • सहायक प्रोफेसर (रसायन विज्ञान): 01
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी): 03
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी): 01
  • सहायक प्रोफेसर (इतिहास): 01
  • सहायक प्रोफेसर (गणित): 01
  • सहायक प्रोफेसर (तमिल): 01

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला कैंडिडेट्स को छोड़कर सभी को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना का शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला कैंडिडेट्स इस शुल्क से छूट दी गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी 
इस भर्ती में विभिन्न पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को लेवल-10 से लेकर लेवल 11 तक, पे मेट्रिक्स-  7th सीपीसी मिलेगा। 
संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

ये भी पढ़ें: DU UG स्पॉट राउंड 1 के लिए आज बंद हो जाएंगे आवेदन, जानें किस तारीख को जारी होगी लिस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन