1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SBI CBO Final Result 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट जारी किया, डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम

SBI CBO Final Result 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट जारी किया, डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम

 Published : Mar 09, 2023 01:12 pm IST,  Updated : Mar 09, 2023 01:12 pm IST

SBI CBO Final Result 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट 2022 को घोषित कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को देख सकते हैं।

SBI CBO फाइनल रिजल्ट घोषित(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
SBI CBO फाइनल रिजल्ट घोषित(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

SBI CBO Final Result 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए हैं, वे सभी अपने फाइनल परिणाम को SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से देख सकते हैं।  कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भीअपने परिणाम को देख सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 4 दिसंबर 2022 को किया गया था और परिणाम 30 जनवरी 2023 को घोषित किया गया था। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में पास हुए थे उनके लिए इंटरव्यू कॉल लेटरर 3 फरवरी को जारी किया गया था। साक्षात्कार को फरवरी माह में आयोजित किया गया था।

इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 1422 सर्किल आधारित अधिकारी पदों को योग्य कैंडिडेट्स से भरा जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स का पालन करके अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड 

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले SBI की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाएं।
  • इसके बाद करियर लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
  • फिर पेज पर उपलब्ध SBI CBO फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
  • आखिरी में आप आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- GAIL Recruitment: इतने पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शरू हो रहे आवेदन, पढ़ें पूरी वैकेंसी डिटेल

https://www.youtube.com/watch?v=syFYE600aBA

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन