1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SBI CBO Recruitment: 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, जानें वैकेंसी डिटेल और सेलेक्शन प्रोसेस

SBI CBO Recruitment: 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, जानें वैकेंसी डिटेल और सेलेक्शन प्रोसेस

 Published : Nov 22, 2023 01:05 pm IST,  Updated : Nov 22, 2023 01:05 pm IST

SBI CBO Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI की तरफ से सर्कल बेस्ड ऑफिसर्स की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन सकते हैं।

SBI में सर्कल बेस्ड ऑफिसर्स के लिए निकली भर्ती - India TV Hindi
SBI में सर्कल बेस्ड ऑफिसर्स के लिए निकली भर्ती Image Source : FILE

SBI CBO Recruitment: बैंकिंग सैक्टर में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्कल-आधारित अधिकारियों या सीबीओ की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को आज से यानी 22 नवंबर से शुरू कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2024 में आयोजित की जाएगी।

लास्ट डेट और वैकेंसी डिटेल 

  • नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। 
  • इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5280 पदों को भरा जाएगा। 

SBI CBO Recruitment शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

SBI CBO Recruitment आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 31 अक्टूबर को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2023 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

SBI CBO Recruitment चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार पर आधारित होगा।

पेपर पैटर्न 

  • ऑनलाइन परीक्षा में 120 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रश्न और 50 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के समापन के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को अपने वर्णनात्मक परीक्षा उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे।
  • वस्तुनिष्ठ परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और इसमें कुल 120 अंकों के 4 खंड शामिल हैं। हर सेक्शन के लिए अलग-अलग टाइमिंग होगी. वर्णनात्मक परीक्षण की अवधि 30 मिनट है। यह अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध) की परीक्षा होगी जिसमें कुल 50 अंकों के दो प्रश्न होंगे।

ये भी पढ़ें- कौन सी IIT में हैं सबसे ज्यादा सीटें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन