1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. एसबीआई में निकली 2 हजार पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

एसबीआई में निकली 2 हजार पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 07, 2023 11:06 am IST,  Updated : Sep 07, 2023 11:06 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। एसबीआई ने पीओ के पदों पर 2 हजार भर्ती निकाली है, जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

SBI Recruitment 2023- India TV Hindi
SBI Recruitment 2023 Image Source : FILE

बैंकिंग एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। एसबीआई ने 2 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO 2023) की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने की सोच रहे हैं, वे बैंक के करियर पोर्टल: sbi.co.in/web/careers/ पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।  इस साल इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर की कुल 2,000 रिक्तियां भरी जाएंगी। ध्यान दें कि प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 7 सितंबर से शुरू हो चुकी है और ये 27 सितंबर, 2023 को समाप्त होगी। वहीं, आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 27 सितंबर है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी।

योग्यता

इस पद पर आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए है। जो लोग अपनी ग्रेजुएशन डिग्री के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इंटरव्यू के लिए चुने जाने पर उन्हें 12 दिसंबर, 2023 को या उससे पहले डिग्री प्राप्त करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

बता दें कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट आदि योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

आयु सीमा

जो उम्मीदवार 1 अप्रैल को 21-30 वर्ष के हैं, वे एसबीआई पीओ 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू है।

एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

Direct link to apply

SBI PO Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं।

फिर, जॉइन एसबीआई और फिर करंट ओपनिंग्स पर जाएं।
इसके बाद ‘RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS’ ' पर क्लिक करें और फिर 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें। यह आपको आईबीपीएस पोर्टल पर रीडायरेक्ट करेगा।
अब नए रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करें और फॉर्म सबमिट करें।
इसके बाद लॉग इन करें और आवेदन भरें।
फिर फीस का भुगतान करें और डाक्यूमेंट अपलोड करें।
अंत में भविष्य की जरूरत के लिए पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

क्या आप जानते हैं कि ट्रेन की पटरियों पर क्यों नहीं लगती जंग?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन