1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC CHSL भर्ती की आवेदन प्रक्रिया टली, अब इस दिन आएगा नोटिफिकेशन

SSC CHSL भर्ती की आवेदन प्रक्रिया टली, अब इस दिन आएगा नोटिफिकेशन

 Published : Nov 04, 2022 09:19 am IST,  Updated : Nov 04, 2022 09:19 am IST

SSC ने CHSL भर्ती की आवेदन प्रक्रिया टाल दी है। SSC ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। इस भर्ती से जुड़ी अन्य खबर के लिए उम्मीदवार यहां पढ़ें।

CHSL भर्ती की आवेदन प्रक्रिया टली- India TV Hindi
CHSL भर्ती की आवेदन प्रक्रिया टली Image Source : SSC WEBSITE

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने हाल ही में CHSL भर्ती कराने का ऐलान किया है। SSC ने बताया कि CHSL भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन अब 5 नवंबर की बजाय 6 दिसंबर को जारी किया जाएगा। यानी अब इसमें करीब एक महीने की देरी होनी है। SSC ने ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर नोटिस जारी कर अभ्यर्थियों को ये सूचना दी है। SSC कैलेंडर के मुताबिक, कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) एग्जाम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से शुरू होने वाले थे। साथ ही 4 दिसंबर इसकी अंतिम तारीख थी। लेकिन अब पूरा शेड्यूल आगे की लिए टल गया है।

कम्प्यूटर आधारित टियर-1 के एग्जाम फरवरी या मार्च 2023 में होने की संभावना है या आगे हो सकता है। SSC ने पदों की संख्या के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं दी है। विशेषज्ञों की मानें तो केंद्र सरकार के कई विभागों में 4,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होने की संभावना है।

क्वालीफिकेशन

CHSL भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या कॉलेज से 12वीं पास होना जरूरी है। अगर DEO CAG पदों पर वैकेंसी निकलती है तो इसके लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम मांगी जाती है। साथ ही इंटरमीडिएट में मैथ एक सब्जेक्ट के रूप में पढ़ा होना जरूरी है।

उम्र सीमा

आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन