1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC GD Recruitment: 26 हजार से ज्यदा पदों के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

SSC GD Recruitment: 26 हजार से ज्यदा पदों के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2023 01:14 pm IST,  Updated : Dec 31, 2023 01:14 pm IST

SSC GD Recruitment: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से आज एसएससी जीडी भर्ती 2024 के लिए चल रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SSC GD Recruitment: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इधर ध्यान दें। कर्मचारी चयन आयोग(SSC) एसएससी जीडी भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 31 दिसंबर को समाप्त कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे सभी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान 1 जनवरी 2024 तक कर सकेंगे। उम्मीदवार 4 जनवरी से 6 जनवरी 2024 तक अपने आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे।

एसएससी जीडी भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 26146 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इनमें- 

  • बीएसएफ: 6174 पद
  • सीआईएसएफ: 11025 पद
  • सीआरपीएफ: 3337 पद
  • एसएसबी: 635 पद
  • आईटीबीपी: 3189 पद
  • एआर: 1490 पद
  • एसएसएफ: 296 पद

एसएससी जीडी भर्ती 2024 आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

एसएससी जीडी भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा। आरक्षण के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पूर्व सैनिक (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

एसएससी जीडी भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), चिकित्सा परीक्षा (डीएमई/आरएमई) और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

एसएससी जीडी भर्ती 2024: जानिए कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें-  जल्दी करें! इंडियन नेवी INCET 2023 के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन