1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC MTS और हवलदार भर्ती के लिए आवेदन करने लास्ट डेट करीब, जल्द करें आवेदन

SSC MTS और हवलदार भर्ती के लिए आवेदन करने लास्ट डेट करीब, जल्द करें आवेदन

 Published : Jul 18, 2023 08:02 pm IST,  Updated : Jul 18, 2023 08:03 pm IST

SSC MTS 2023: कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC की तरफ से आयोजित मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2023 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SSC MTS 2023: एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC की तरफ से आयोजित मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2023 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। 

रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद, उम्मीदवार 26 जुलाई से 28 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र को एडिट कर सकते हैं। इस परीक्ष को CBT(कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में सितंबर माह में आयोजित कराया जाएगा। एसएससी एमटीएस 2023 कुल 3,954 रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद लॉगिन करें। 
  • फिर कैंडिडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करें। 
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड कर एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें: ये है भारत का सबसे ऊंचा एयरपोर्ट 

जब हर Train के पीछे बना होता है 'X' का निशान, तो फिर Vande Bharat पर क्यों नहीं; आखिर क्या है वजह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन