TS Constable Mains Answer Key 2023: तेलंगाना स्टेट कांस्टेबल विभिन्न पदों की भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (TSLPRB) ने TS कांस्टेबल विभिन्न पदों की भर्ती 2023 के लिए मुख्य लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर जारी किया गया है। TSLPRB कांस्टेबल की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट आंसर-की को चेक व डाउनलड कर सकते हैं।
अगर किसी उम्मीदवार को जारी की गई आसंर-की पर कोई आपत्ति है तो वो 24 मई 2023(शाम 5 बजे) से पहले ऑब्जेक्शन रेज कर सकता है। विषय विशेषज्ञ चुनौतियों की समीक्षा करेंगे और तदनुसार फाइनल आंसर-की में परिवर्तन पर विचार करेंगे। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही बोर्ड TSLPRB कांस्टेबल परिणाम 2023 घोषित करेगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी TSLPRB द्वारा इस परीक्षा को 30 अप्रैल 2023 को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा को शिफ्टों में आयोजित कराया गया था, पहली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक और दूसरी दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
ये भी पढ़ें- TS ICET 2023 के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
संपादक की पसंद