1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: जल्दी करें! 10वीं पास वालों के लिए आज इंडियन नेवी में आवेदन करने का आखिरी दिन, यहां देखें डिटेल

Sarkari Naukri: जल्दी करें! 10वीं पास वालों के लिए आज इंडियन नेवी में आवेदन करने का आखिरी दिन, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 25, 2023 12:34 pm IST,  Updated : Sep 25, 2023 12:34 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये मौका हाथ से जानें न दें। इंडियन नेवी ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम ही है। भारतीय नौसेना के मुख्यालय, अंडमान और निकोबार कमांड के तहत 362 ट्रेड्समैन मेट रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 25 सितंबर को खत्म हो जाएगी। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट karmic.andaman.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

ट्रेड्समैन मेट: 338

ट्रेड्समैन मेट (एनएडी, डॉलीगंज के लिए): 24

आयु सीमा

इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 सितंबर, 2023 तक 18-25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, पात्र आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

क्वालिफिकेशन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी एकेडमिक क्वालिफिकेशन कक्षा 10वीं पास होना चाहिए और साथ ही साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई से प्राप्त प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

अन्य जानकारी

यदि प्राप्त आवेदनों की संख्या उपलब्ध रिक्तियों की संख्या की तुलना में बहुत बड़ी है और लिखित परीक्षा आयोजित करना सुविधाजनक नहीं है, तो नौसेना योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर सकती है।

उसके बाद, शॉर्टलिस्ट/योग्य उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन करने के लिए डाइरेक्ट लिंक यहां दिया गया है अधिक जानकारी के लिए यहां नोटिफिकेशन देखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन