1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. हाथ से न जानें दें ये मौका! इस राज्य में निकली RO/ARO के पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें डिटेल

हाथ से न जानें दें ये मौका! इस राज्य में निकली RO/ARO के पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2023 12:19 pm IST,  Updated : Sep 11, 2023 12:19 pm IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। UKPSC ने RO/ARO के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

UKPSC RO/ARO Recruitment 2023- India TV Hindi
UKPSC RO/ARO Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये सुनहरा मौका हाथ से न जानें दें। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, UKPSC ने आरओ/एआरओ पदों के लिए भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 8 सितंबर से शुरू हो गई है और ये 29 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। ध्यान दें कि इस भर्ती अभियान से संगठन में 137 पदों को भरा जाना है। 

UKPSC ने आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “इच्छुक/योग्य उम्मीदवारों को संबंधित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में उल्लिखित सभी शर्तों/निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करते समय आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए उम्मीदवार ukpschhelpline@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Click here for the notice

UKPSC RO/ARO Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध यूकेपीएससी आरओ/एआरओ भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें और सबमिट पर क्लिक करें।
फिर अकाउंट में लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
फिर एक बार हो जाने पर, कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:

आखिर कैसे बनते हैं सुरक्षा एजेंसी में असिस्टेंट कमांडेंट, जानें क्या होनी चाहिए योग्यता?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन