1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट कहां कर सकेंगे चेक? कभी भी हो सकते हैं जारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट कहां कर सकेंगे चेक? कभी भी हो सकते हैं जारी

 Published : Oct 31, 2024 09:55 am IST,  Updated : Oct 31, 2024 09:55 am IST

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सीएम के आदेश के मुताबिक, बोर्ड ये रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है।

up police constable result- India TV Hindi
UP Police Constable Result Image Source : INDIA TV

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कांस्टेबल लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। लिखित परीक्षा की अंतिम फाइनल आंसर-की का भी इंतजार है।

सीएम ने दिए थे आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को अक्टूबर के अंत तक रिजल्ट घोषित करने का निर्देश दिया है, उनके कार्यालय ने इस महीने की शुरुआत में बताया था। ऐसे में बोर्ड कभी भी यह रिजल्ट जारी कर सकता है। हालाँकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। अधिसूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

कटऑफ नंबर भी होंगे जारी

परिणाम के साथ ही बोर्ड कैटेगरीवाइज कट-ऑफ नंबर भी घोषित करेगा। चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसका विवरण बाद में शेयर किया जाएगा।

UP Police Constable result 2024: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

फिर रिजल्ट पेज खोलें।

अब कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट लिंक पर जाएं।

फिर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।

अंत में सबमिट करें और अपना रिजल्ट देखें।

जानकारी दे दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती में लगभग 48 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 23, 24, 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी। अनंतिम आंसर-की चरणों में जारी की गई थी। अंतिम परीक्षा दिवस की आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने की अंतिम तारीख 19 सितंबर थी। जानकारी दे दें कि इस भर्ती से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर 60244 भर्तियां की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:

Diwali School Holiday 2024: इस राज्य में भी दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, 31 अक्टूबर के अलावा 1 नवंबर की भी छुट्टी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन