1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPPSC Medical Officer Recruitment: यूपी में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 1.5 लाख से ज्यादा सैलरी, जानें डिटेल्स

UPPSC Medical Officer Recruitment: यूपी में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 1.5 लाख से ज्यादा सैलरी, जानें डिटेल्स

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 06, 2022 03:31 pm IST,  Updated : Aug 06, 2022 03:31 pm IST

UPPSC Medical Officer Recruitment: योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया आखिरी तारीख से पहले पूरी कर लें।

UPPSC- India TV Hindi
UPPSC Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • भर्ती के तहत 611 रिक्त पद भरे जाएंगे
  • 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपए तक मिलेगी सैलरी
  • आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर करें आवेदन

UPPSC Medical Officer Recruitment: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आवेदन की आखिरी तारीख 5 सितंबर, 2022 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया आखिरी तारीख से पहले पूरी कर लें क्योंकि आखिरी समय में आवेदन करने में समस्या आ सकती है। 

UPPSC Medical Officer Recruitment: कितने हैं रिक्त पद 

इस भर्ती के तहत रिक्त पदों की संख्या 611 है। अगर आवेदनों की संख्या ज्यादा आती है तो स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। भर्ती मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) ग्रुप बी गैजेटेड के लिए होगी। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रीक्स 10 के तहत 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपए तक सैलरी मिलेगी। 

UPPSC Medical Officer Recruitment: क्या होनी चाहिए योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में डिग्री या भारतीय चिकित्सा बोर्ड, उत्तर प्रदेश के आयुर्वेद में पांच साल की डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदकों की न्यूनतम आयुसीमा 21 साल और अधिकतम आयुसीमा 40 साल होना जरूरी है। 

UPPSC Medical Officer Recruitment:  कितना देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्लूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 105 रुपए, एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों को 65 रुपए और दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। 

UPPSC Medical Officer Recruitment: कैसे करें आवेदन 

  1. आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  2. MEDICAL OFFICER भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी जा रही जानकारी भरें। 
  4. आवेदन पत्र भरें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन