1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC CDS I Exam 2021: सीडीएस 1 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन के लिए ये है डायरेक्ट लिंक

UPSC CDS I Exam 2021: सीडीएस 1 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन के लिए ये है डायरेक्ट लिंक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2020 09:55 am IST,  Updated : Nov 09, 2020 09:55 am IST

UPSC CDS I Registration 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन (I) 2021 की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UPSC CDS I Registration 2021- India TV Hindi
UPSC CDS I Registration 2021 Image Source : PIXABAY

UPSC CDS I Registration 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन (I) 2021 की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। इसके अलावा, 24 नवंबर से 30 नवंबर, 2020 तक शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन वापस लिए जा सकते हैं।

कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) जिसमें भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), वायु सेना अकादमी (AFA), और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) शामिल हैं। UPSC CDS (I) 2021 के तहत कुल 345 पदों पर भर्ती करेगा।

UPSC CDS (I) परीक्षा 7 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से तीन हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

UPSC CDS Application Process 2021- कैसे करें आवेदन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं

स्टेप 2-  " Registration Part I" लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3-  जानकारी भरें और अपनी ID जनरेट करें.

स्टेप 4-  - फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई फोटो अपलोड करें ( फोटो का साइज न्यूनतम 20 KB और अधिकतम 300 KB होना चाहिए)

स्टेप 5-  अब परीक्षा केंद्र का चुनाव कीजिए.

स्टेप 6-  फीस का भुगतान करने के बाद सबमिट कीजिए.  (बता दें,  GEN/EWS/OBC के लिए फीस 200 रुपये और महिला/SC/ST- के लिए फीस नहीं है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन