1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. 12वीं पास के लिए UPSSSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी 20 हजार से ज्यादा सैलरी

12वीं पास के लिए UPSSSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी 20 हजार से ज्यादा सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2023 03:51 pm IST,  Updated : Sep 14, 2023 03:51 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। UPSSSC ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की रहा देख रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। UPSSSC ने हाल ही में एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, UPSSSC ने फॉरेस्ट गार्ड के 709 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी देख सकते हैं।

वैकेंसी

कुल पद- 709

वन रक्षक

वन्यजीव रक्षक

क्वालिफिकेशन

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 10+2 पास होना चाहिए। साथ ही PET 2022 स्कोर कार्ड होना चाहिए।

उम्र सीमा

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनकी आयु 18 से 40 साल होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले शार्टलिस्टिंग होगी PET 2022 के स्कोर कार्ड पर, फिर मेंस की एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।

फॉर्म फीस

इन भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन फीस के रूप में देना होगा।

जरूरी तारीख

फॉर्म भरने की शुरूआती तारीख- 20 सिंतबर 2023
फॉर्म भरने की आखिरी तारीख- 10 अक्टूबर 2023

सैलरी 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सेलेक्शन के बाद 5200 से 20,200 रुपये सैलरी के रूप में दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

योगी सरकार स्कूलों में पढ़ाई की टाइमिंग को लेकर करने जा रही बदलाव, बच्चों को होगा बड़ा फायदा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन