1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Visva Bharati Recruitment 2023: इस केंद्रीय यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Visva Bharati Recruitment 2023: इस केंद्रीय यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2023 07:37 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 07:37 pm IST

सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो ये रहा मौका। बता दें कि विश्व भारती ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढे़ें।

Job- India TV Hindi
Sarkari Naukri Image Source : FILE

सरकारी नौकरी का कर रहे हैं इतंजार! तो ये रहा मौका। विश्व भारती ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती नोटिफिकेशन के मुतबाकि एमटीएस और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवदेन करने के इच्छुक हैं, वे विश्व भारती की आधिकारिक वेबसाइट vbharatirec.nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह भर्ती अभियान संगठन में 709 पदों को भरेगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 मई, 2023 तक है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

रजिस्ट्रार: 1 पद

फाइनेंस ऑफिसर- 01 पद
लाइब्रेरियन: 1 पद
डिप्टी रजिस्ट्रार: 1 पद
इंटरनल ऑडिट ऑफिसर: 1 पद
असिस्टेंट लाइब्रेरियन: 6 पद
असिस्टेंट रजिस्ट्रार: 2 पद
सेक्शन ऑफिसर: 4 पद
असिस्‍टेंट/सीनियर असिस्‍टेंट: 5 पद
अपर डिवीजन क्लर्क/ऑफिस असिस्टेंट: 29 पद
लोअर डिवीजन क्लर्क/जूनियर ऑफिस असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 99 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ: 405 पद
प्रोफेशनल असिस्‍टेंट : 5 पद
सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट : 4 पद
लाइब्रेरी असिस्‍टेंट: 1 पद
लाइब्रेरी अटेंडेंट: 30 पद
लेबोरेटरी असिस्टेंट: 16 पद
लेबोरेटरी अटेंडेंट: 45 पद
असिस्टेंट इंजीनियर: 2 पद
जूनियर इंजीनियर: 10 पद
प्राइवेट सेक्रेटरी : 7 पद
पर्सनल असिस्‍टेंट : 8 पद
स्टेनोग्राफर: 2 पद
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट: 2 पद
टेक्निकल असिस्टेंट: 17 पद
सिक्योरिटी इंस्पेक्टर: 1 पद
सीनियर सिस्टम एनालिस्ट: 1 पद
सिस्टम प्रोग्रामर: 3 पद

योग्यता

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए लिंक से विस्तृत नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा देख कर सकते हैं।

सेलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया में पेपर I और पेपर II शामिल होंगे, जिसके बाद इंटरव्यू होगा। लिखित परीक्षा का वेटेज 70 प्रतिशत और इंटरव्यू/व्यक्तित्व परीक्षण का वेटेज 30 प्रतिशत होगा। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार विश्व भारती की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन