1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SBI SCO भर्ती: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, पढ़ लें यहां डिटेल

SBI SCO भर्ती: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, पढ़ लें यहां डिटेल

 Published : Oct 28, 2025 03:48 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 03:48 pm IST

भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए इससे संबंधित विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप बैंक में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 103 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

रिक्ति विवरण

  • प्रमुख (उत्पाद, निवेश एवं अनुसंधान) - 1 पद
  • क्षेत्रीय प्रमुख (खुदरा) - 4 पद
  • क्षेत्रीय प्रमुख - 7 पद
  • संबंध प्रबंधक-टीम लीडर - 19 पद
  • निवेश विशेषज्ञ (आईएस) - 22 पद
  • निवेश अधिकारी (आईओ) - 46 पद
  • परियोजना विकास प्रबंधक (व्यवसाय) - 2 पद
  • केंद्रीय अनुसंधान टीम (सहायता) - 2 पद

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके पहले पहले पंजीकरण करें और फिर आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण का एक प्रिंटआउट ले लें।

आयु सीमा

ऊपर उल्लिखित पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है। उदाहरण के लिए, प्रमुख (उत्पाद, निवेश एवं अनुसंधान), क्षेत्रीय प्रमुख (खुदरा) और क्षेत्रीय प्रमुख के पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष है।

रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड और निवेश विशेषज्ञ (आईएस) जैसे पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष है, निवेश अधिकारी (आईओ) के लिए न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है, परियोजना विकास प्रबंधक (व्यवसाय) के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है, और केंद्रीय अनुसंधान टीम (सहायता) के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया

एसबीआई के अनुसार, चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद व्यक्तिगत/टेलीफोनिक/वीडियो साक्षात्कार और सीटीसी वार्ता के एक या अधिक दौर शामिल होंगे।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क (वापसी योग्य नहीं) ₹750 है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- 

AIBE 20 परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? आवेदन करने का आज आखिरी मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।