1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AIBE 20 परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? आवेदन करने का आज आखिरी मौका

AIBE 20 परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? आवेदन करने का आज आखिरी मौका

 Published : Oct 28, 2025 03:10 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 03:11 pm IST

AIBE 20 परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

AIBE 20 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। इसके लिए आज आवेदन करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। अब सवाल आता है कि AIBE 20 परीक्षा का एग्जाम पैटर्न क्या है? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से इससे भिज्ञ होंगे।

एग्जाम पैटर्न?

उम्मीदवार नीचे बताए गए प्लइंट्स के माध्यम से एग्जाम पैटचर्न को समझ सकते हैं। 

  • यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से होती है।
  • इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होते हैं।
  • इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते हैं। 
  • यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है। 
  • इस परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट की होती है। 
  • परीक्षा को 11 भाषा में होती है।
  • इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।  

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदावरों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 3500 का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2500 का भुगतान करना होगा। निर्धारित शुल्क का भुगतान किए बिना आवेदन अपूर्ण माने जाएंगे और उन पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

कब खुलेगी करेक्शन विंडो?

जानकारी दे दें कि ऑनलाइन मोड के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर, 2025 है। वहीं, आवेदन में सुधार करने हेतु करेक्शन विंडो 31 अक्टूबर 2025 को बंद हो जाएगी। 

कब होगी परीक्षा?

AIBE 20 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया जाएगा। इस परीाक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 नवंबर को जारी किए जाएंगे। बता दें कि परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।