1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC Constable GD Notification 2025: आगे बढ़ी नोटिफिकेशन जारी होने की डेट, जानें क्या है नई तारीख

SSC Constable GD Notification 2025: आगे बढ़ी नोटिफिकेशन जारी होने की डेट, जानें क्या है नई तारीख

 Published : Aug 27, 2024 10:57 pm IST,  Updated : Aug 27, 2024 11:00 pm IST

SSC Constable GD Notification 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी करने की डेट को आग बढ़ा दिया है।

आगे बढ़ी SSC Constable GD नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- India TV Hindi
आगे बढ़ी SSC Constable GD नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख Image Source : FILE

SSC Constable GD Notification 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी करने की डेट को आग बढ़ा दिया है। इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। बता दे कि पहले यह नोटिफिकेशन 27 अगस्त को आना था। लेकिन अब यह आगे बढ़ गया है। 

अब कब होगा जारी

जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार अब नोटिफिकेशन 5 सितंबर 2024 को जारी किया जाएगा। नोटिस में अधिसूचना जारी करने में देरी होने का कारण प्रशासनिक बताया गया है।

ऑफिशियल नोटिस
Image Source : OFFICIAL WEBSITE@SSC.GOV.IN (SCREENSHOT)ऑफिशियल नोटिस

ऑफिशियल नोटिस 

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "वर्ष 2024-2025 के लिए परीक्षाओं के अनंतिम कैलेंडर के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा, 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की सूचना 27.08.2024 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित होने वाली थी। 2. हालाँकि, प्रशासनिक कारणों से, उक्त परीक्षा की सूचना अब 05.09.2024 को जारी की जाएगी।"

आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है और कंप्यूटर आधारित परीक्षा जनवरी-फरवरी, 2025 में आयोजित की जाएगी। हालांकि, अधिसूचना जारी होने की तारीख में बदलाव के साथ, ये तिथियां भी भिन्न हो सकती हैं।

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें। 
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • आखिरी में डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी हार्ड कॉपी ले लें।

ये भी पढ़ें- आखिर कितने पढ़े लिखे हैं बिहार के CM नीतीश कुमार? 

Supreme Court में करनी है नौकरी तो न चूकें ये मौका, निकली है भर्ती; जानें अप्लाई करने की क्या है योग्यता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।