1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC GD Answer Key: क्या उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए देना होगा शुल्क? जानें

SSC GD Answer Key: क्या उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए देना होगा शुल्क? जानें

 Published : Mar 05, 2025 09:06 am IST,  Updated : Mar 05, 2025 09:06 am IST

SSC GD Answer Key: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किया जा चुका है। इसके खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो चल रही है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

SSC GD Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC की तरफ से एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया गया है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक कर सकते हैं। आंसर-की के साथ-साथ आयोग ने ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है। जो कैंडिडेट्स आयोग द्वारा जारी की गई आंसर-की से संतुष्ट नहीं है वे सभी इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवाररों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। 

कितनी शुल्क देना होगा?

आंसर-की के खिलाफ ऑब्जकेशन रेज करने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। 

कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

जो कैंडिडेट्स इस आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाना चाहते हैं वे सभी 9 मार्च शाम 6 बजे तक या इससे पहले ही ऑब्जेक्शन कर दें, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। जानकारी दे दें कि एसएससी ने कहा कि 9 मार्च को शाम 6 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

कैसे करें आंसर-की को चेक 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुलेगा। 
  • अब कैंडिडेट्स मांगे गए विवरण को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इतना करते ही आपके सामने आंसर-की खुल जाएगी। 
  • आखिरी में उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की गई थी। इसमें- असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।  इस भर्ती अभियान के जरिए  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल, असम राइफल्स में राइफलमैन, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के पदों पर भर्ती होगी। 

ये भी पढ़ें- गैस सिलेंडर पर यूं ही नहीं लिखा होता नंबर कोड, बेहद जरूरी होता है अर्थ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।