1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC JHT Answer Key 2023: जारी हुई आंसर-की, यहां डायरेक्ट लिंक से करे चेक

SSC JHT Answer Key 2023: जारी हुई आंसर-की, यहां डायरेक्ट लिंक से करे चेक

 Published : Oct 18, 2023 09:18 pm IST,  Updated : Oct 18, 2023 09:18 pm IST

SSC JHT Answer Key 2023: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा(पेपर-1) की आंसर-की जारी कर दी गई है। इस एग्जाम में जो कैंडिडेट्स शामिल हुए थे, वे सभी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SSC JHT Answer Key 2023: एसएससी जेएचटी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने आज यानी 18 अक्टूबर 2023 को पेपर I के लिए SSC JHT उत्तर कुंजी 2023 जारी कर दी है। जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2023 (पेपर- I) उत्तर कुंजी उम्मीदवारों के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख 

आंसर-की जारी होने के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी गई है। अभ्यर्थी प्रति चुनौती दिए गए प्रश्न/उत्तर के लिए ₹100/- का भुगतान करके 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 20.10.2023 (शाम 6:00 बजे) तक आपत्तियां उठा सकते हैं। 20 अक्टूबर 2023 को शाम 6:00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। बता दें कि जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक परीक्षा 2023( पेपर- I) 16 अक्टूबर 2023 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया गया था।

कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बपाद होम पेज पर उपलब्ध पेपर I के लिए SSC JHT उत्तर कुंजी 2023 पर क्लिक करें।
  • फिर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अंदर दिए गए लिंक की जांच कर सकते हैं।
  • इसके बाद लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • अब आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसके बाद उत्तर कुंजी जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक 

ये भी पढें: कौन था दुनिया का पहला इंसान 
UPSC Exam Calendar 2024: जारी हुआ यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर, जानें कब से शुरू होगी परीक्षा; देखें पूरा शेड्यूल
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।