Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ये है दुनिया की सबसे रहस्यमयी नदी, अगर इसमें गिरे तो मौत निश्चित है! जानें कारण

ये है दुनिया की सबसे रहस्यमयी नदी, अगर इसमें गिरे तो मौत निश्चित है! जानें कारण

दुनिया में ऐसे कई चीजें हैं, जिनके रहस्यमयी होने का कारण लोगों को नहीं पता होता है। ऐसे ही दुनिया में एक ऐसी रहस्यमयी नदी है, जिसमें अगर कोई जीव या इंसान गिर जाए तो उसकी मौत डूबने से पहले ही हो जाएगी।

Written By: Shailendra Tiwari @@Shailendra_jour
Published : Apr 18, 2023 04:55 pm IST, Updated : Apr 18, 2023 04:55 pm IST
la Bomba- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Shanay-Timpishka

यूं तो हम सभी ने कभी न कभी नदी में नहाने का मजा जरूर लिया होगा। चूंकि नदी का जल पहाड़ों से आता है इस वजह से काफी ठंडा भी रहता है। ऐसे में जब हम नदी में नहाते हैं तो हमें काफी अच्छा महसूस होता है। बता दें कि नदी और मनुष्य का हमेशा से काफी गहरा नाता रहा है। नदियों ने कई मानवता की सभ्यताओं को जन्म दिया है। इसलिए इंसानों ने नदी को देवी का रूप दिया है। ऐसा माना जाता है कि नदियों का जल काफी शीतल होता है। आपने गंगा, यमुना, ब्रम्हपुत्र, नर्मदा आदि नदियों के बारे में सुना होगा या इन नदियों के किनारे बैठकर शीतल जल व लहरों को लुफ्त उठाया होगा, लेकिन क्या ऐसी नदी के बारे में सुना है जो बेहद रहस्यमयी है, अगर इसमें इंसान या कोई जीव गिर जाए तो उसकी मौत हो सकती है। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी नदी के बारे में...

जानें इस रहस्यमयी नदी के बारे में

साउथ अमेरिका के अमेजन बेसिन में ये नदी बहती है। इस नदी का नाम Shanay-Timpishka है, इसे ला बॉम्बा भी कहते हैं। इस नदी का पानी इतना गर्म रहता है कि अगर कोई जीव उसमें गिरे तो तुंरत मर जाए। बता दें कि इस नदी की लंबाई 6.4 किलोमीटर है। वहीं चौड़ाई 82 फीट व गहराई लगभग 20 फीट है। इस नदी की खोज साल 2011 में हुई थी। बता दें कि इसे दुनिया की इकलौती उबलती नदी (only boiling river in the world) के नाम से भी जाना जाता है।आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इसकी खोज एक युवक ने अपने दादा जी से कहानी सुनने के बाद की थी। इस युवक का नाम एंड्रीज रुजो है।

100 डिग्री सेल्सियस तक खौलता है पानी

एंड्रीज रुजो के मुताबिक, जब वह नदी ढूंढने निकले तो लोगों ने उनका मजाक बनाया और कहा कि इस इलाके में ऐसी कोई नदी नहीं है। लेकिन एंड्रीज ने उनके बातों पर ध्यान नही दिया और नदी को खोज निकाला। बताया जाता है कि इसका पानी 100 डिग्री सेल्सियस तक खौलता रहता है। एंड्रीज ने अपनी किताब (The Boiling River: Adventure and Discovery in the Amazon) इस बात से पर्दा उठाया कि नदी का पानी एक गर्म झरने से आता है, इसलिए इतना गर्म होता है। बता दें कि नदी का पानी इतना गर्म होता है कि आप इससे सीधे चाय बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

MS Dhoni: क्या आपको पता है एमएस धोनी की एजुकेशन क्वालिफिकेशन, नहीं न! तो जानें यहां

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement