अगर आप भी सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। CSIR UGC NET जून परीक्षा के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 23 जून 2025 को बंद कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि आवेदन करने के लिए लिंक आज रात 11:59 बजे तक ही एक्टिव रहेगा। इसके साथ ही भुगतान की अंतिम तिथि कल, 24 जून 2025 है। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार अभी तक किसी कारणवश आवेदन करने से रह गए हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 26 से 28 जुलाई 2025 तक होना है। परीक्षा द्विभाषी, यानी हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट या तीन घंटे है। टेस्ट में वस्तुनिष्ठ प्रकार के, बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, और पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर मौजूद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक विंडो खुल जाएंगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
- इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
CSIR UGC NET जून परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखे जाने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें- NEET MDS काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन