Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET MDS काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

NEET MDS काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Jun 23, 2025 02:47 pm IST, Updated : Jun 23, 2025 02:47 pm IST

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट एमडीएस 2025 काउंसलिंग शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आइए नीचे खबर में डिटेल्ड विवरण से अवगत होते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2025) काउंसलिंग शेड्यूल 2025 की घोषणा कर दी है। शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।  NEET MDS राउंड 1 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कल, 24 जून से शुरू होगा। शुरू होने के बाद योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर NEET MDS 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। बता दें कि NEET MDS 2025 परीक्षा 19 अप्रैल को आयोजित की गई थी और परिणाम 15 मई को घोषित किए गए थे।

कौन कर सकता है काउंसलिंग के लिए अप्लाई? 

NEET MDS 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार MCC द्वारा कई राउंड में आयोजित काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) ने घोषणा की थी कि NEET MDS 2025 इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 30 जून है।

नीट एमडीएस काउंसलिंग शेड्यूल

नीट एमडीएस 2025 काउंसलिंग राउंड 1

  • संस्थानों द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन- 23 जून
  • काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण कल से शुरू होगा- 24 जून
  • काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 30 जून
  • काउंसलिंग राउंड 1 के लिए विकल्प भरना और लॉक करना-  25 से 30 जून
  • सीट आवंटन की प्रक्रिया- 1 से 2 जुलाई
  • नीट पीजी काउंसलिंग परिणाम राउंड 1- 3 जुलाई
  • आबंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग- 4 से 8 जुलाई
  • संस्थानों द्वारा शामिल हुए उम्मीदवारों का सत्यापन- 9 से 11 जुलाई

नीट एमडीएस 2025 काउंसलिंग राउंड 2 

  • काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण- 12 जुलाई
  • काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 15 जुलाई
  • काउंसलिंग राउंड 2 के लिए विकल्प भरना और लॉक करना- 13 से 16 जुलाई
  • सीट की प्रक्रिया आवंटन- 16 से 17 जुलाई
  • काउंसलिंग राउंड 2 का परिणाम- 18 जुलाई
  • आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग- 19 से 27 जुलाई
  • संस्थानों द्वारा शामिल हुए उम्मीदवारों का सत्यापन- 28 से 30 जुलाई

NEET MDS 2025 काउंसलिंग राउंड 3

  • संस्थानों द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन- 31 जुलाई
  • ऑनलाइन पंजीकरण और भुगतान- 1 से 5 अगस्त
  • विकल्प भरना और लॉक करना- 1 से 5 अगस्त
  • सीट आवंटन की प्रक्रिया- 6 से 7 अगस्त
  • NEET PG काउंसलिंग परिणाम- 8 अगस्त
  • आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग- 9 से 16 अगस्त

NEET MDS 2025 काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड

  • पंजीकरण और भुगतान- 19 से 21 अगस्त
  • विकल्प भरना और लॉक करना- 19 से 21 अगस्त
  • सीट की प्रक्रिया आवंटन - 22 अगस्त
  • स्ट्रे राउंड परिणाम- 23 अगस्त
  • आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग- 24 से 30 अगस्त

कितना शुल्क? 

सामान्य श्रेणी के लिए 50% AIQ और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए NEET MDS काउंसलिंग 2025 शुल्क 1,000 रुपये है, और SC, ST और OBC श्रेणियों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क 5,000 रुपये है। NEET MDS 2025 काउंसलिंग आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement