1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में शिक्षकों के 11000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, शुरू हुए आवेदन; ये रहा डायरेक्ट लिंक

इस राज्य में शिक्षकों के 11000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, शुरू हुए आवेदन; ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Mar 05, 2024 12:25 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 12:44 pm IST

टीचिंग लाइन में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। तेलंगाना में टीएस डीएससी शिक्षकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

अगर आप टीचिंग लाइन में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। तेलंगाना उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य में टीएस डीएससी शिक्षकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।  इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tsdsc.aptonline.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2024 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक अप्लाई कर दें। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए स्कूल सहायकों (एसए), माध्यमिक ग्रेड शिक्षकों (एसजीटी), भाषा पंडितों (एलपी), और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों (पीईटी) के 11,062 पदों को भरा जाएगा। इनमें 796 रिक्तियां प्राथमिक स्तर पर विशेष शिक्षा शिक्षकों के लिए आरक्षित हैं और 220 रिक्तियां सरकारी और स्थानीय निकाय स्कूलों में उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर एसईटी के लिए हैं।

क्या है एज लिमिट 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों मिनिमम आयु 18 वर्ष और मेक्सिमम 46 वर्ष होनी चाहिए। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

टीएस डीएससी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tsdsc.aptonline.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर रजिस्ट्रेशन और शुल्क टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरें। 
  • इसके बाद सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें। 
  • फिर फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

डायरेक्ट लिंक- https://tsdsc.aptonline.in/tsdsc/

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tsdsc.aptonline.in देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कि भारत में नंबर 1 IIT कौन सी है? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।