1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UGC NET December के लिए कल आवेदन करने की लास्ट डेट, जल्द करें आवेदन

UGC NET December के लिए कल आवेदन करने की लास्ट डेट, जल्द करें आवेदन

 Published : Oct 30, 2023 03:54 pm IST,  Updated : Oct 30, 2023 03:54 pm IST

UGC NET December 2023: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। NTA की तरफ से कल यानी 31 अक्टूबर 2023 को UGC NET December के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UGC NET December 2023: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से UGC NET December के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को कल(11.59 PM) बंद कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवदेन नहीं कर पाया है या किसी कारणवश रह गए हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। 

नए शेड्यूल के मुताबिक एप्लीकेशन में सुधार करने के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 1 नवंबर से खुलेगी जो 3 नवंबर 2023 तक चलेगी। उम्मीदवार इस बीच अपने आवेदन में सुधार कर पाएंगे। बता दें कि पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2023 थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 31 अक्टूबर किया गया। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन लिंक यूजीसी नेट दिसंबर पर क्लिक करें
  • फिर उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा
  • उम्मीदवार अब जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आखिरी में पेज का प्रिंटआउट ले लें। 

बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा 6 से 22 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

आवेदन शुल्क 

UGC NET December के लिए आवदेन करने वाले सामान्य या अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹1,150 का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल आवेदकों के लिए शुल्क ₹600 है। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और तृतीय लिंग श्रेणियों के लिए 325 रुपये है।

ये भी पढ़ें: हमास को इजराइल के अलावा ये देश मानते हैं आतंकी संगठन
2200 से ज्यादा शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।