1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UGC NET June 2024: परीक्षा तारीख के साथ-साथ हुआ यह बदलाव, नोटिस जारी; यहां जानें डिटेल

UGC NET June 2024: परीक्षा तारीख के साथ-साथ हुआ यह बदलाव, नोटिस जारी; यहां जानें डिटेल

 Published : Apr 29, 2024 06:30 pm IST,  Updated : Apr 29, 2024 06:32 pm IST

UGC NET June 2024: जो कैंडिडेट्स यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, उन सभी के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। इस साल जून में होने वाली यूजीसी नेट(UGC NET June 2024) परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

UGC NET June 2024 परीक्षा की बदली तारीख- India TV Hindi
UGC NET June 2024 परीक्षा की बदली तारीख Image Source : FILE

UGC NET June 2024: इस वर्ष जून के माह में होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा के लिए जो कैंडिडेट्स आवेदन करने के इच्छुक हैं और जो कर चुके हैं वे सभी इधर ध्यान दें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने UGC NET June 2024 के लिए परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिस के अनुसार यूजीसी-नेट परीक्षा 2024 को अब 18 जून 2024 को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि पहले इस परीक्षा को 16 जून 2024 को आयोजित किया जाना था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर नोटिस को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

UGC NET June 2024: ओएमआर-मोड में होगी परीक्षा 

जारी किए गए नोटिस में यह भी कहा गया है कि परीक्षा को ओएमआर-मोड(पेन-पेपर ) में आयोजित किया जाएगा। बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 83 विषयों के लिए UGC NET June 2024 का आयोजन करेगी।

UGC NET June 2024: कैसे करें अप्लाई 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मदवार को यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद यूजीसी नेट जून 2024 के लिए आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद यूजीसी नेट पंजीकरण या लॉगिन के लिए एक नया टैब दिखाई देगा। 
  • अब अपनी जानकारी प्रदान करके अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • इसके बाद, यूजीसी नेट का एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 
  • इसके बाद प्रारूप और आकार के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए यूजीसी नेट 2024 पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।

इससे पहले यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदेश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर घोषणा की, "राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी और यूजीसी ने उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के कारण यूजीसी-नेट को 16 जून (रविवार) से 18 जून (मंगलवार) को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। एनटीए जल्द ही एक औपचारिक अधिसूचना जारी करेगा।"

ये भी पढ़ें- भारत में आखिर कौन बनाता है EVM?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।