1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UGC NET Result: जल्द जारी होगा यूजीसी नेट दिसंबर 2022 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे कर सकेंगे चेक

UGC NET Result: जल्द जारी होगा यूजीसी नेट दिसंबर 2022 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Apr 01, 2023 10:02 pm IST,  Updated : Apr 01, 2023 10:02 pm IST

UGC NET Result: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की परीक्षा परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों का अपने रिजल्ट (UGC NET Result) का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के परिणाम को घोषित कर देगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UGC NET Result: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदावारों के लिए एक जरूरी खबर है। परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों को काफी समय से अपने रिजल्ट (UGC NET Result) का इंतजार है, जो जल्द खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के परिणाम को घोषित कर देगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम के जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने नतीजे को देख व डाउनलोड कर सकेंगे। 

ऐसे करना होगा चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर 'यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक लॉगिन पोर्टल खोलेगा।
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • आखिरी में रिजल्ट को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट भी लें।

कैंडिडेट्स को स्कोरकार्ड चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। बता दें कि दिसंबर 2022 यूजीसी नेट परीक्षा पूरे देश में 663 केंद्रों पर 32 पारियों में 16 दिनों में 83 विषयों के लिए पांच चरणों में आयोजित की गई थी। इस बार लगभग 8,34,537 उम्मीदवारों ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था। परीक्षा 21 फरवरी 2023 से लेकर 16 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। 

ये भी पढें- आप जानते हैं UGC NET और CSIR UGC नेट में क्या होता है अंतर?

CPRI recruitment: सेंट्रल पॉवर रिसर्च इंस्टीट्यूट में निकली भर्ती, ये रही पूरी वैकेंसी डिटेल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।