1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UGC ने छात्रों और संस्थानों को इन बातों को लेकर किया आगाह, जारी किया बहुत जरूरी नोटिस

UGC ने छात्रों और संस्थानों को इन बातों को लेकर किया आगाह, जारी किया बहुत जरूरी नोटिस

 Published : Dec 10, 2024 04:05 pm IST,  Updated : Dec 10, 2024 04:05 pm IST

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की तरफ से छात्रों और संस्थानों के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार नीचे खबर में जारी किए गए नोटिस के डिटेल्ड विवरण को पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC ने एक अहम नोटिस जारी किया है। यूजीसी ने छात्रों और संस्थानों को ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रमों पर फर्जी और भ्रामक नोटिस के खिलाफ चेतावनी दी है। आयोग ने सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी सार्वजनिक नोटिस के बाद यह चेतावनी दी है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "यूजीसी ने पाया है कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन (ओएल) प्रारूपों में उपलब्ध कार्यक्रमों के बारे में सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक सार्वजनिक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं।" कमीशन ने छात्रों और संस्थानों को अनधिकृत व्यक्तियों, संस्थानों या संगठनों द्वारा जारी किए गए ऐसे नोटिसों के प्रति आगाह किया है। 

ये हैं ऑफिशियल वेबसाइट

जारी किए गए नोटिस में आयोग ने आगे यह भी बताया कि वह आधिकारिक तौर पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugc.gov.in पर ही अधिसूचनाएं जारी करता है और ODL तथा OL कार्यक्रमों से संबंधित विशिष्ट अधिसूचनाएं UGC DEB पोर्टल deb.ugc.in के माध्यम से घोषित की जाती हैं। ये वेबसाइटें सार्वजनिक सूचनाओं और UGC से संबंधित जानकारी के लिए एकमात्र विश्वसनीय सोर्स हैं।

'जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए जारी किया नोटिस'

कमीशन ने छात्रों और उच्च शिक्षा संस्थानों से ऐसे मामलों की रिपोर्ट करने को कहा है, ताकि ‘उचित’ कार्रवाई की जा सके। जारी किए गए नोटिस में आयोग ने कहा, “यह नोटिस जनहित में जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है और उल्लंघन के ऐसे किसी भी मामले की सूचना उचित कार्रवाई के लिए यूजीसी को दी जा सकती है।”

नोटिस

ये भी पढ़ें- कहां से पढ़े हैं संजय मल्होत्रा? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।