1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UKSSSC असिस्टेंट टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; पढ़ें जरूरी डिटेल्स

UKSSSC असिस्टेंट टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; पढ़ें जरूरी डिटेल्स

 Published : Sep 15, 2025 04:56 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 04:56 pm IST

उत्तराखंड में असिस्टेंट टीचर (एलटी) के पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए इससे संबंधित जरूरी विवरण जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : UNSPLASH

अगर आप टीचिंग लाइन में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तराखंड में असिस्टेंट टीचर (एलटी) के पदों पर भर्ती निकली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने की आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 17 सितंबर 2025 से आवेदन कर सकेंगे। वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर निर्धारित की गई है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। 

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 128 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक, गढ़वाल मंडल) के 74 पद

सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक, कुमाऊं मंडल) के  54 पद

जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि- 17 सितम्बर, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि- 07 अक्टूबर, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि- 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर, 2025 तक
  • लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि- 18 जनवरी, 2026

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।