1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी के इन जिलों में क्लास 9वीं तक के बच्चों को नहीं जाना होगा स्कूल, जानें क्या है वजह

यूपी के इन जिलों में क्लास 9वीं तक के बच्चों को नहीं जाना होगा स्कूल, जानें क्या है वजह

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Nov 07, 2023 03:37 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 06:06 pm IST

यूपी के गौतमबुद्धनगर में प्री से लेकर क्लास 9वीं तक के बच्चों को स्कूल नहीं जाना होगा। जानकारी दे दें कि दिल्ली एनसीआर में एयर क्वालिटी 400 के पार चली गई है। ऐसे में स्कूली बच्चों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया है।

नोएडा में क्लास 9वीं तक...- India TV Hindi
नोएडा में क्लास 9वीं तक के बच्चों को नहीं जाना होगा स्कूल Image Source : PTI

देश की राजधानी दिल्ली व उसके आस-पास के जिले खराब वायु गुणवत्ता से जूझ रहे हैं। जानकारी दे दें कि गौतमबुद्धनगर यानी नोएडा की AQI लेवल 400 के पार चली गई है। ऐसे में ये बच्चों के लिए और भी ज्यादा खतरनाक है। इसी को देखते हुए नोएडा के जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों के लिए हितकारी फैसला लिया है। नोएडा डीएम मनीष वर्मा ने आज मंगलवार को एक आदेश जारी किया है,जिसके तहत सभी स्कूलों में प्री-स्कूल से लेकर नौवीं तक की क्लास 10 नवंबर तक फिजिकल क्लास बंद रहेंगी।

डीएम ने जारी किया आदेश

नोएडा डीएम ने जारी अपने आदेश में कहा है कि खराब एयर क्वालिटी को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों को ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान स्टेज-4 के तहत प्री स्कूल से लेकर 9वीं तक की कक्षाओं के लिए 10 नवंबर तक ऑफलाइन क्लास नहीं चलेंगे। बच्चों के लिए स्कूल को ऑफलाइन कक्षा की जगह ऑनलाइन क्लासेज करना होगा। आदेश में आगे कहा गया कि दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी सूचकांक गंभीर श्रेणी में पहुंच गया और फिलहाल AQI लेवल 400 से अधिक पहुंच गया है। परिस्थिति को देखते हुए और एयर क्वालिटी में सुधार के लिए एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट कमिशन यानी एक्यूएमसी के 5 नवंबर के आदेश को लागू किया गया है। इसी के तहत GRAP का चौथा स्टेज लागू किया जा रहा है।

इस जिले में स्कूल बंद 

गाजियाबाद जिले में भी खराब एयर क्वालिटी को देखते हुए 9th क्लास तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण जिले में 3 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान सभी क्लास के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा l 10 नवंबर तक जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

हरियाणा के इन जिलों में भी स्कूल बंद

जानकारी के लिए बता दें कि पूरे दिल्ली एनसीआर में एयर क्वालिटी का हाल-बेहाल है। इसी के मद्देनजर गुरुग्राम में भी प्रशासन ने कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। बता दें कि प्रशासन ने नर्सरी से 5वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं अगले आदेश तक निलंबित की हैं। एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से स्कूली बच्चों को बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।  वहीं, फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर विक्रम सिंह ने भी कक्षा 1 से 5 तक के सभी स्कूलों को 7 से 12 नवंबर तक बंद करने का आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें:

बढ़ते प्रदूषण के कारण गुरुग्राम में 5 तक के सभी स्कूल इस तारीख तक के लिए बंद, जारी हुए आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।