1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, पढ़ लें डिटेल; डायरेक्ट लिंक

UP में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, पढ़ लें डिटेल; डायरेक्ट लिंक

 Edited By: Akash Kumar
 Published : Apr 30, 2026 05:27 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 05:27 pm IST

उत्तर प्रदेश में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मई 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 107 से अधिक सहायक प्रोफेसर (B.Ed) पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 27 मई 2026 है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, B.Ed आवेदन फ़ॉर्म का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • आपको UPESSC B.Ed भर्ती के लिए बनाए गए विशेष पोर्टल पर भेज दिया जाएगा।
  • अपने मोबाइल नंबर, आवेदन संख्या या ईमेल ID और अपनी जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • "Verify & Send OTP" पर क्लिक करें और प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और फिर सबमिट करें। 
  • इसके बाद आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी एक प्रति डाउनलोड/प्रिंट कर लें।

Direct Link- bed.upessc.org/otr

आवेदन में सुधार

उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार करेक्शन विंडो के जरिए 30 मई तक सुधार कर सकेंगे। 

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी और सेलेक्शन प्रोसेस

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री के साथ-साथ B.Ed की योग्यता भी होनी चाहिए। 
  • इस भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद इंटरव्यू होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें-  

क्या CUET UG परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी? जान लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।