1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP बोर्ड की मार्कशीट्स में होंगे इस बार बड़े बदलाव, पहली बार मार्कशीट में मिलेगी ये सुविधाएं

UP बोर्ड की मार्कशीट्स में होंगे इस बार बड़े बदलाव, पहली बार मार्कशीट में मिलेगी ये सुविधाएं

 Published : Apr 11, 2025 06:13 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 06:13 pm IST

उत्तर प्रदेश बोर्ड इस बार मार्कशीट को वाटरप्रूफ और सिक्योरिटी प्रूफ बना रहा है, ऐसे में इससे छात्रों को काफी सुविधा रहेगी।

UP board- India TV Hindi
UP बोर्ड करेगा बड़े बदलाव Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने इस साल से कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, इन बदलावों को माना जा रहा कि छात्रों के लिए सुविधाजनक रहेगी। मार्कशीट में कुछ ऐसी तब्दीली की जा रही है कि यह पानी में गिरने के बाद भी खराब नहीं होगी। साथ ही इसमें डिजिटल सिग्नेचर, बार कोड और हिंदी-इंग्लिश दोनों भाषाओं में नाम दर्ज रहेंगे। इससे बच्चों के नाम में वर्तनी की अशुद्धियों को नहीं किया जा सकेगा।

मार्कशीट में बार कोड

जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने इस साल से मार्कशीट में बार कोड भी जोड़ने का निर्णय लिया है, इस बार कोड से छात्रों को यह लाभ होगा कि जो चाहे इसे स्कैन कर मार्कशीट की प्रमाणिकता चेक कर सकता है। साथ ही मार्कशीट में डिजिटल सिग्नेचर भी रहेगा जो इसकी प्रमाणिकता को और मजबूत बनाएगा।

दो भाषाओं में माता-पिता का नाम

इस बार बोर्ड मार्कशीट में छात्र व उसके माता-पिता का नाम अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में अंकित करेगा, इससे न सिर्फ डाक्यूमेंट का इस्तेमाल बढ़ेगा, बल्कि आगे की पढ़ाई या जॉब के दौरान डाक्यूमेंट में नाम को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं रहेगा।

वाटरप्रूफ बनेगी मार्कशीट

इसके अलावा, मार्कशीट को वाटरप्रूफ बनाया जाएगा, इसके लिए इसे ऐसे कागज पर प्रिंट किया जाएगा जो आसानी से न ही मार्कशीट को फटने देगा और न ही पानी में गिरने बाद गलने देगा। इससे छात्रों को फायदा होगा कि उनकी मार्कशीट लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी और छात्रों को लेमिनेट कराने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। साथ ही इसका आकार भी ए4 पेपर के साइज का ही रहेगा तो आपको फोटोकॉपी के लिए किसी बड़ी मशीन की जरूरत भी नहीं होगी।

साथ ही बोर्ड ने मार्कशीट में कई नए सिक्योरिटी फीचर भी जोड़ दिए हैं, जैसे खास प्रिंटिंग और यूनिक सिक्योरिटी मार्क, इससे फर्जी मार्कशीट छापने वालों की पोल झट से खुल जाएगी और फेक मार्कशीट से छुटकारा भी मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें:

रिजल्ट जारी करने से पहले इस राज्य ने बता दी बोर्ड एग्जाम की तारीख, छुट्टियों की भी दी जानकारी

दिल्ली के स्कूलों में कब शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां? यहां जानें समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।