1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की डेटशीट जारी, यहां एक क्लिक से जानें पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की डेटशीट जारी, यहां एक क्लिक से जानें पूरा शेड्यूल

 Published : Jan 10, 2023 11:56 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 11:56 pm IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। छात्र कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेट शीट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

UP बोर्ड ने जारी की बोर्ड एग्जाम्स की डेटशीट- India TV Hindi
UP बोर्ड ने जारी की बोर्ड एग्जाम्स की डेटशीट

UP Board Exam Datesheet 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है।  छात्र  कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेट शीट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी डेट शीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी, 2023 से शुरू हो जाएगी। वहीं, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की आखिरी तारीख 03 मार्च, 2023 है। छात्र अब इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं अपने एग्जाम्स का टाइमटेबल देख सकते हैं। इसके अलावा कक्षा दसवीं के छात्र नीचे दी गई तालिका द्वारा अपने परीक्षा टाइम टेबल को देख सकते हैं। 

एग्जाम डेट       एग्जाम टाइम  विषय
16 फरवरी 2023   8 AM to 11:15 PM हिंदी
21 फरवरी 2023 8 AM to 11:15 PM गणित
21 फरवरी 2023     2PM to 5:15 PM कंप्यूटर
22 फरवरी 2023    8 AM to 11:15 PM संस्कृत 
23 फरवरी 2023     8 AM to 11:15 PM वाणिज्य
25 फरवरी 2023 8 AM to 11:15 PM चित्रकला 
27 फरवरी 2023 8 AM to 11:15 PM विज्ञान
01 मार्च     2023 8 AM to 11:15 PM अंग्रेजी 
03 मार्च  2023 8 AM to 11:15 PM सामाजिक विज्ञान 

इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में कुल 58 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड एग्जाम्स देंगे। एग्जाम्स को प्रदेश के 75 जिलों के  8,752 केंद्रों पर आयोजित कराया जाएगा। UP बोर्ड के परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रो को पहली बार सिली हुई उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी। इस कदम का मकसद नकल माफिया को मेधावी छात्रों की आंसर कॉपी को बदलने से रोकना है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।