1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का बदला कार्यक्रम, रिवाइज्ड शेड्यूल जारी; पढ़ लें डिटेल्स

UP Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का बदला कार्यक्रम, रिवाइज्ड शेड्यूल जारी; पढ़ लें डिटेल्स

 Published : Nov 12, 2025 06:44 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 07:04 pm IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। आइए इस खबर के जरिए संबंधित विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

यूपी बोर्ड ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में संशोधन किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के कुछ पेपर्स के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसमें हिंदी और प्रारंभिक हिंदी के पेपर के समय में बदलाव किया गया है। इसके अलावा इंटरमीडिएट के संस्कृत के पेपर का पुनर्निर्धारण किया गया है। शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। 

यूपी बोर्ड द्वारा जारी किए रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, संशोधन केवल तीन पेपर्स को इंपेक्ट करता है, जबकि बाकी परीक्षाएं पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

क्या किया गया है संशोधन?

  • संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10 के लिए हिंदी और प्रारंभिक हिंदी दोनों पेपर अब 18 फरवरी 2026 को सुबह की पाली (सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक) में आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले, हिंदी का पेपर सुबह की पाली में और प्रारंभिक हिंदी का पेपर उसी दिन दोपहर की पाली में निर्धारित किया गया था। 
  • वहीं, कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के छात्रों के लिए, सामान्य हिंदी और हिंदी दोनों पेपर अब 18 फरवरी 2026 को दोपहर की पाली (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक) में आयोजित किए जाएंगे। पहले, सामान्य हिंदी का पेपर सुबह और हिंदी का पेपर 18 फरवरी को दोपहर की पाली में निर्धारित किया गया था।
  • एक अन्य बदलाव में, कक्षा 12 की संस्कृत परीक्षा जो पहले 20 फरवरी को सुबह की पाली में निर्धारित थी, अब 12 मार्च 2026 को दोपहर की पाली (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक) में आयोजित की जाएगी।

बोर्ड परीक्षाएं कब से शुरू होंगी?

यूपी बोर्ड ने पहले घोषणा की थी कि 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी और 12 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। इसमें पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

Direct link

ये भी पढ़ें- 

अल फलाह यूनिवर्सिटी में कितनी है MBBS की फीस, जानें; दिल्ली ब्लास्ट के बाद चर्चा में आई Al-Falah University

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।