1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP Board: 9वीं से 11वीं तक के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन डेट, दसवीं और इंटर के परीक्षा फॉर्म को लेकर जारी हुए ये निर्देश

UP Board: 9वीं से 11वीं तक के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन डेट, दसवीं और इंटर के परीक्षा फॉर्म को लेकर जारी हुए ये निर्देश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2023 12:24 pm IST,  Updated : Aug 26, 2023 12:24 pm IST

यूपी बोर्ड द्वारा नौंवी से ग्यारहवीं कक्षा के स्टूडेंट्स के अग्रिम रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UP Board: यूपी बोर्ड 9वीं से 11वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए एक जरूरी खबर है। यूपी बोर्ड द्वारा नौंवी से ग्यारहवीं कक्षा के स्टूडेंट्स के अग्रिम रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबंध यूपी बोर्ड की तरफ से एक अधिसूचना भी जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक अब नौवीं से लेकर 11वीं तक के स्टूडेंट्स 10 सितंबर 2023 तक पंजीकरण कर सकेंगे।  

कितना देना होगा विलंब शुल्क 

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए परीक्षा फार्म भरने की तारीख 16 अगस्त तय की गई थी। अब इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। नए आदेश के मुताबिक परीक्षा फार्म भरने की लास्ट डेट 10 सितंबर रखी गई है। बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के लिए 100 रुपये विलंब शुल्क भी देना होगा। स्टूडेंट्स को लेट फीस के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराना होगा। 

ऑफिशियल नोटिस 

कब से कब तक कर सकेंग सुधार 
छात्र-छात्राओं को अपने आवेदन में सुधार का मौका मिलेगा, वे 14 सितंबर से 20 सितंबर तक डिटेल्स में संशोधन कर सकेंगे। लेकिन इस दौरान किसी स्टूडेंटस का नया विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं होगा। 

ये भी पढ़ें: आज जारी हो सकती है JNU PG सेकेंड मेरिट लिस्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।