1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP NEET PG Counselling 2023: राउंड 1 काउंसलिंग के लिए आवदेन करने की आज लास्ट डेट, कल जारी होगी मेरिट लिस्ट

UP NEET PG Counselling 2023: राउंड 1 काउंसलिंग के लिए आवदेन करने की आज लास्ट डेट, कल जारी होगी मेरिट लिस्ट

 Published : Aug 08, 2023 08:58 am IST,  Updated : Aug 08, 2023 08:58 am IST

उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय की तरफ से आज यानी 8 अगस्त 2023 को यूपी नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के लिए आवदेन प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UP NEET PG Counselling 2023: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के लिए आवेदन करने की इच्छुक कैंडिडेट्स इधर ध्यान दें। उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय की तरफ से आज यानी 8 अगस्त 2023 को यूपी नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के लिए आवदेन प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। जिन इच्छुक उम्मीदवार ने यूपी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर जाकर शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।

शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार यूपी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए 3,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क कल 9 अगस्त शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। प्राधिकरण कल मेरिट लिस्ट प्रकाशित करेगा। अभ्यर्थियों द्वारा चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग 10 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक सुबह 11 बजे तक की जाएगी।

शेड्यूल 

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-  5 अगस्त से 8 अगस्त तक
  • पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि-  9 अगस्त शाम 5 बजे तक
  • 9 अगस्त को प्रकाशित होगी मेरिट सूची
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग- 10 अगस्त से 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक
  • राउंड वन सीट आवंटन परिणाम- 13 अगस्त या 14 अगस्त
  • आवंटन पत्र और प्रवेश तिथियां डाउनलोड करने की तिथि-  16 अगस्त से 20 अगस्त तक

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत 

उम्मीदवारों को आवंटन पत्र, नीट पीजी एडमिट कार्ड, एमबीबीएस पासिंग सर्टिफिकेट या डिग्री, नीट पीजी परिणाम की कॉपी, 12 महीने की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरा करने का सर्टिफिकेट, एमसीआई या राज्य मेडिकल काउंसिल से स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र आदि।

ये भी पढ़ें: NEET PG 2023 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।