1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP NEET UG Counselling के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

UP NEET UG Counselling के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Aug 20, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Aug 20, 2024 03:58 pm IST

UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश NEET UG काउंसलिंग 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर शुरू किया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार काउंसलिंग पोर्टल upneet.gov.in पर UP NEET UG Counselling 2024 के लिए आवेदन कर सकेंगे हैं। 

आधिकारिक शेड्यूल  के अनुसार, एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त दोपहर 2 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक या उससे पहले आवेदन कर दें। 

UP NEET UG counselling 2024: जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

यूपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हैं।

  • नीट हॉल टिकट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • नीट 2024 परिणाम
  • दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
  • निवास प्रमाण पत्र (पात्रता मानदंड को पूरा करने के लिए)

UP NEET UG counselling 2024: जरूरी तारीखें

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त
  • ऑनलाइन च्वाइस-फिलिंग प्रक्रिया 24 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगी। 
  • यूपी नीट यूजी 2024 सीट आवंटन के परिणाम 30 अगस्त को उपलब्ध कराए जाएंगे। 
  • प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी और शेड्यूल के अनुसार 5 सितंबर तक जारी रहेगी।

डायरेक्ट लिंक- upneet.gov.in/RegistrationUG/candidateLoginUG.aspx

UP NEET UG Counselling : कैस करें रजिस्ट्रेशन 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद “स्टेट मेरिट के लिए पंजीकरण” लिंक खोलें।
  • फिर लॉग इन करने के बाद पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • अब पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सुरक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, विकल्प भरने के लिए आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें- 

अर्जुन पासी हत्याकांड: यूपी में क्यों मच रहा राजनीतिक बवाल? समझिए क्या है ये पूरा मामला

अजमेर ब्लैकमेल-रेप कांड: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 6 आरोपियों को उम्रकैद और इतने लाख का लगा जुर्माना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।