1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. 11 सालों में कितनी लड़कियों ने किया UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में टॉप, देखें यहां लिस्ट

11 सालों में कितनी लड़कियों ने किया UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में टॉप, देखें यहां लिस्ट

 Published : Apr 22, 2025 04:53 pm IST,  Updated : Apr 22, 2025 04:55 pm IST

UPSC Results: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें शक्ति दुबे ने टॉप किया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि 11 सालों में कितनी लड़कियों ने सिविल सर्विस परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

11 सालों में कितनी लड़कियों ने किया UPSC टॉप (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
11 सालों में कितनी लड़कियों ने किया UPSC टॉप (सांकेतिक फोटो) Image Source : PEXELS

UPSC Results: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से आज यानी 22 अप्रैल 2025 को  जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शक्ति दुबे ने बाजी मारते हुए टॉप रैंक(रैंक 1) हासिल की है। दूसरी भाषा में कहें तो शक्ति दुबे इस परीक्षा के रिजल्ट में टॉपर बनीं। वहीं, दूसरे स्थान पर भी लड़की ने ही बाजी मारी। हर्षिता गोयल ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के जरिए बताएंगे कि 11 सालों में कितनी लड़कियों ने UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में टॉप(रैंक 1 हासिल किया है) किया है। आइए जानते हैं। 

11 सालों में कितनी लड़कियों ने किया UPSC टॉप

जानकारी दे दें कि 11 सालों में 6 लड़कियों ने UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में टॉप किया है या यूं कहें कि शीर्ष स्थान हासिल किया है। आप नीचे दी गई सूची के माध्यम से इन नामों से अवगत हो सकते है। 

नाम वर्ष
शक्ति दुबे 2024
इशिता किशोर 2022
श्रुति शर्मा 2021
नंदिनी के.आर 2016
टीना डाबी 2015
इरा सिंघल 2014

यूपीएससी सीएसई क्रैक करना बहुत से उम्मदवारों का सपना होता है लेकिन चुनिंदा ही अपने इस सपने को साकार कर पाते हैं। यह परीक्षा बेहद कठिन होती है, इस क्रैक करने के लिए कैंडिडेट्स दिन रात एक कर देते हैं। कहा जा सकता है कि इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए अभ्यर्थियों को बहुत तपना होता है, सरल भाषा में कहें तो पेशेंस के साथ जी-तोड़ मेहनत करनी होती है। 

ये भी पढ़ें- UPSC Topper: यूपीएससी सिविल सर्विस रिजल्ट के टॉप 10 में कितने लड़के और कितनी लड़कियां, देखें टॉपर लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।