1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, बताया कब से छात्रों से पूरी फीस वसूल सकते हैं स्कूल

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, बताया कब से छात्रों से पूरी फीस वसूल सकते हैं स्कूल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2021 01:56 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 01:56 pm IST

त्तराखंड की शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया, “राज्य के स्कूल 2 नवंबर 2020 के बाद से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों से पूरी फीस ले सकते हैं, इससे पहले की अवधि के लिए सिर्फ ट्यूशन फीस ही ली जा सकती है।”

Uttarakhand government's big decision, told when school can...- India TV Hindi
Uttarakhand government's big decision, told when school can recover full fees from students Image Source : GOOGLE

उत्तराखंड। उत्तराखंड की शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया, “राज्य के स्कूल 2 नवंबर 2020 के बाद से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों से पूरी फीस ले सकते हैं, इससे पहले की अवधि के लिए सिर्फ ट्यूशन फीस ही ली जा सकती है।”

गौरतलब है कि राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल 2 नवंबर 2020 से खोल दिए गए थे। हालांकि उस दौरान इस बात की घोषणा नहीं हुई थी कि छात्रों से फीस 2 नवबर 2020 से ही ली जाएगी। लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है। ऐसे में स्कूल अब छात्रों से पूरी फीस वसूल सकते हैं।

कोरोना महामारी के दौरान राज्य में स्कूल, कॉलेज बंद हो गए थे। उस दौरान सरकार ने ऐलान किया था कि जो स्कूल ऑनलाइन क्लास छात्रों को मुहैया करा रहे हैं वो सिर्फ छात्रों से ट्यूशन फीस ले सकते हैं। बाकी फीस पर रोक लगा दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।