अगर आपने भी CSIR UGC NET 2025 के लिए आवेदन किया है और अपने फॉर्म सुधार करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। CSIR NET 2025 के आवेदन में सुधार के लिए चल रही करेक्शन विंडो को आज बंद कर दिया जाएगा। करेक्शन विंडो आज रात 11.59 बजे तक खुली रहेगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जो अपने फॉर्म में सुधार करने के इच्छुक हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने जल्द से जल्द करेक्शन कर लें। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए एप्लीकेशन में लॉगिन करना होगा। अब सवाल आता है कि उम्मीदवार CSIR NET 2025 के आवेदन में क्या-क्या एडिट कर सकते हैं। तो आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के जवाब को जानते हैं।
उम्मीदवारों को CSIR यूजीसी नेट जून 2025 में कुछ विवरणों में बदलाव करने की अनुमति होगी, जिसमें नाम, संपर्क विवरण, पता, श्रेणी, पीडब्ल्यूडी स्टेटस, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, डेट ऑफ बर्थ, परीक्षा शहरों की पसंद और अन्य शामिल हैं।
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।
बता दें कि CSIR UGC NET 2025 की परीक्षा को 26 से 28 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) माध्यम में किया जाना है। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी, और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) के साथ तीन भाग होंगे।
संपादक की पसंद