1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या है CTET 2024 का एग्जाम पैटर्न? जानें यहां पूरी डिटेल

क्या है CTET 2024 का एग्जाम पैटर्न? जानें यहां पूरी डिटेल

 Published : Oct 26, 2024 05:53 pm IST,  Updated : Oct 26, 2024 05:54 pm IST

जो उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा 2024 में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक खबर है। इस खबर के जरिए आइए सीटीईटी 2024 के एग्जाम पैटर्न के बारे में जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप भी सीटीईटी परीक्षा 2024 में शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। लेकिन क्या आप ये इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न के बारे में जानते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, इस खबर के जरिए आज हम यही जानेंगे। तो चलिए सीटीईटी परीक्षा 2024 के एग्जाम पैटर्न से अवगत होते हैं। 

क्या है एग्जाम पैटर्न? 

  • इस परीक्षा में दो पेपर(पेपर 1 और पेपर 2) होते हैं। पेपर 1 का आयोजन कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए किया जाता है। वहीं, पेपर 2 का आयोजन कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के लिए किया जाता है। 
  • पेपर 1 और पेपर 2 दोनों क्रमश: 150, 150 अंक के होते हैं। 
  • पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में क्रमश: 150, 150 MCQ होते हैं। 
  • पेपर 1 में पांच सब्जेक्ट होते हैं। इनमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी, गणित, पर्यावरण अध्ययन(Environmental studies), लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2
  • पेपर 2 में भी पांच सब्जेक्ट होते हैं। इनमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी, गणित और साइंस/ सोशल स्टडीज और सोशल साइंस, लैंग्वेज 1, लैंग्वेसज 2
  • पेपर 2 में सामाजिक विज्ञान और विज्ञान एवं गणित के विकल्प दिए जाते हैं।

CTET 2024 परीक्षा, जो मूल रूप से 15 दिसंबर के लिए तय की गई थी, को 14 दिसंबर को रीशेड्यूल किया गया है। हालांकि, बोर्ड ने घोषणा की है कि यदि किसी विशेष शहर में उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है, तो परीक्षा 15 दिसंबर को भी आयोजित की जा सकती है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी: सुबह की पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक। नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखे जाने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- 

IQ की फुल फॉर्म क्या होती है? अधिकतर नहीं जानते होंगे 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।