1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IBPS हिंदी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? एडमिट कार्ड हुए जारी

IBPS हिंदी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? एडमिट कार्ड हुए जारी

 Published : Aug 12, 2025 05:02 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 05:02 pm IST

IBPS हिंदी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आपने IBPS हिंदी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने हिंदी अधिकारी ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार 17 अगस्त, 2025 तक अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। लेकिन क्या आप इस भर्ती परीक्षा के एग्जाम पैटर्न से अवगत हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस सवाल के जवाब से भिज्ञ होंगे।

कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

चयन प्रक्रिया

हिंदी अधिकारी के पद के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, कौशल परीक्षा, आइटम लेखन अभ्यास, समूह अभ्यास और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं।

एग्जाम पैटर्न?

नीचे दिए गए बिंदुओं के जरिए उम्मीदवार एग्जाम पैटर्न को समझ सकते हैं।

  • ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और कुल 200 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक 1 अंक का होगा। 
  • उम्मीदवारों को पेपर पूरा करने के लिए 140 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • इस परीक्षा में चार खंड शामिल होंगे जिनमें रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता और हिंदी भाषा शामिल हैं
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।