1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IIT Delhi में बीटेक के लिए कितनी लगती है फीस? जान लें यहां

IIT Delhi में बीटेक के लिए कितनी लगती है फीस? जान लें यहां

 Published : Feb 24, 2026 05:24 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 05:37 pm IST

IIT Delhi में बीटेक के लिए कितनी फीस लगती है? आइए इस खबर के माध्यम इस विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

लगभग हर वो स्टूडेंट जो इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपने करियर को आगे ले जाने की चाहत की रखता है, उसका सपना IIT से ही पढ़ने का होता है। या यूं कहें के ऐसे स्टूडेंट्स की पहली पसंद IIT होती है। लेकिन ये इतना आसान नहीं होता। बेहद टफ कॉम्पिटिशन के बीच चुनिंदा को ही इसमें सफलता हासिल होती है। ऐसे ही बीटेक के लिए IIT में लगने वाली फीस को को लेकर भी बहुत से स्टूडेंट्स के मन में सवाल होता है कि कितनी फीस लगती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि IIT Delhi में बीटेक के लिए प्रति सेमेस्टर कितनी फीस लगती है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम आपको इसकी जानकारी देंगे। 

IIT Delhi में बीटेक के लिए कितनी लगती है फीस?

सबसे पहले आपको बता दें कि NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, IIT Delhi देश का दूसरा सबसे बेस्ट इंजीनियरिंग संस्थान है। पहले नंबर पर IIT मद्रास है। IIT Delhi की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, बीटेक के लिए प्रति सेमेस्टर 1,00,000** रुपये ट्यूशन फीस लगती है। इसके अलावा और भी शुल्क लगता है(जैसे- एग्जामिनेशन फीस, रजिस्ट्रेशन फीस/एनरोलमेंट फीस आदि), जिसे आप निम्नवत टेबल में देख सकते हैं। 

ट्यूशन फीस (प्रति सेमेस्टर) 1,00,000** रुपये

दूसरे चार्ज (हर सेमेस्टर में ट्यूशन फीस के साथ)

ए) इंस्टीट्यूट फीस

एग्जामिनेशन फीस 1500 रुपये
रजिस्ट्रेशन फीस/एनरोलमेंट फीस 750 रुपये
जिमखाना (Gymkhana) 1250 रुपये
मेडजिकल फीस 750 रुपये
इंटरनेट और कंप्यूटर एक्सेस शुल्क 1000 रुपये
ट्रांसपोर्ट चार्ज  100 रुपये
छात्र संकट निधि योजना (प्रति सेमेस्टर) 400 रुपये
टोटल  5750 रुपये

बी) इंश्योरेंस स्कीम

इंश्योरेंस स्कीम 500 रुपये
टोटल  500 रुपये

एडमिशन के समय एक बार पेमेंट वाले चार्ज

सी) नॉन रिफंडेबल

एडमिशन फीस 2000 रुपये
स्टूडेंट वेलफेयर फन 750 रुपये
मॉडर्नाइजेशन फीस 1500 रुपये
बेनेवोलेंट फंड 400 रुपये
एलुमनाई फीस 1500 रुपये
ट्रेनिंग और प्लेसमेंट चार्ज 2000 रुपये
टोटल  8150 रुपये

डी) रिफंडेबल

संस्थान सिक्योरिटी डिपोजिट 4000 रुपये
लाइब्रेरी सिक्योरिटी डिपोजिट 4000 रुपये
टोटल 8000 रुपये

नोट: उक्त बताई गई फीस की जानकारी IT Delhi की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद प्रॉस्पेक्टस 2025-26 से ली गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।