अगर आप IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन के लिए करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की अधिकतम आयु कितनी होनी चाहिए। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस प्रश्न के उत्तर से अवगत होंगे।
कितनी होनी चाहिए अधिकतम आयु सीमा?
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए।
कैसे करें अप्लाई?
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट करें।
- आवेदन पत्र को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/ईएसएम/डीईएसएम उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 175 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
क्या है आवेदन करने की आखिरी तारीख?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है।