1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जल्दी करें! कल खत्म हो रहे GATE 2025 के लिए पंजीकरण, ये रहा डायरेक्ट लिंक

जल्दी करें! कल खत्म हो रहे GATE 2025 के लिए पंजीकरण, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Sep 25, 2024 03:51 pm IST,  Updated : Sep 25, 2024 04:24 pm IST

जो उम्मीदवार GATE 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो वे सभी जल्द से जल्द इसके लिए आवदेन कर दें। कल यानी 26 सितंबर 2024 को GATE 2025 के लिए चल रही पंजीकरण विंडो(बिना किसी विलम्ब शुल्क के साथ) को बंद कर दिया जाएगा।

GATE 2025 के लिए पंजीकरण करने की कल लास्ट डेट- India TV Hindi
GATE 2025 के लिए पंजीकरण करने की कल लास्ट डेट Image Source : PEXELS

अगर आप भी GATE 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। कल यानी 26 सितंबर 2024 को  GATE 2025 के लिए चल रही पंजीकरण विंडो(बिना किसी विलम्ब शुल्क के साथ) को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इस gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा। जानकारी दे दें कि GATE 2025 का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की कर रहा है। 

विलंब शुल्क के साथ कब तक कर सकते हैं अप्लाई   

ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, विलम्ब शुल्क के साथ विस्तारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर तक चलेगी। आवेदक GOAPS पोर्टल पर GATE फॉर्म 2025 भर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई 

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले IIT GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध GATE 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और अकाउंट में लॉग इन करें। 
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

डायरेक्ट लिंक

कब होगी परीक्षा?

GATE 2025 अगले साल 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। एक उम्मीदवार को दो-पेपर संयोजनों के उपलब्ध सेट से अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति होगी। GATE 2025 एडमिट कार्ड 2 जनवरी को जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

पुलिस की वर्दी में कंधे पर लगी रस्सी को क्या कहते हैं?

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की क्या है चयन प्रक्रिया? यहां समझें पूरा प्रोसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।